डिस्कॉम ऐक्सईएन की जनसुनवाई मे हुआ 20 परिवादों का निस्तारण, तगादे के बाद भी बिल बकाया पर कटेगे कनैक्शन

डिस्कॉम ऐक्सईएन की जनसुनवाई मे हुआ 20 परिवादों का निस्तारण, तगादे के बाद भी बिल बकाया पर कटेगे कनैक्शन

बयाना।

विषय:-डिस्कॉम ऐक्सईएन की जनसुनवाई मे हुआ 20 परिवादों का निस्तारण, तगादे के बाद भी बिल बकाया पर कटेगे कनैक्शन।

रिपोर्ट -सत्य प्रकाश अग्रवाल बयाना

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बयाना। जयपुर डिस्कॉम के बयाना ऐक्सईएन विवेक शर्मा ने आज बयाना XEN कार्यालय पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई मे 24 परिवाद प्राप्त हुए जिनमे से 20 परिवाद का निस्तारण कराया गया । लंबित 4 परिवाद का निस्तारण 7 दिवस मे कराने के निर्देश दिए है। डिस्कॉम ऐक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओ की समस्याओ के त्वरित निस्तारण को ध्यान मे रखते हुए जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई मे विधुत बिल के 12 , ट्रांसफार्मर के 2, विधुत सप्लाई के 4 , डिफिक्टिव मीटर के 3 व नए कनैक्शन के 3 प्रकरण प्राप्त हुए। ऐक्सईएन ने कहा कि लगातार जनसुनवाई से उपभोक्ताओ की समस्याओ का निस्तारण हो रहा है इसलिए परिवाद कम प्राप्त हो रहे है। ऐक्सईएन ने कहा कि कटे हुए कनैक्शन पर सरकार की ऐमनेस्टी योजना चालू है जिसमे मूल राशि एकमुश्त जमा कराने पर विलम्ब भुगतान शुल्क व ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है।अभी बकायेदारों से लगातार तगादा किया जा रहा है उसके बाद भी यदि उपभोक्ता बिल जमा नही कराता है तो उनके कनैक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।31 मार्च 2023 से पहले कटे कनैक्शन वाले उपभोक्ता बकाया राशि ऐमनेस्टी योजना मे जमा कराकर विभाग नियमानुसार कनेक्शन पुन जुडवा सकते है।ऐक्सईएन ने कहा बडे स्तर पर घरेलु कनैक्शन जारी किए जा रहे है जिससे गर्मियो मे उपभोक्ताओ को बिजली मिल सके।उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनको विधुत कनैक्शन की जरूरत है तो आवेदक करदे जिससे विभाग जल्द कनैक्शन जारी कर सकेगा। जनसुनवाई मे बयाना ऐआरओ जसवीर सिंह, मनोज शर्मा ,अखिलेश शर्मा ,अंकित सारस्वत, आशीष झा आदि मौजूद रहे। बयाना से सत्य प्रकाश अग्रवाल की रिपोर्ट।