प्रदेश में लागू हो राष्ट्रपति शासन : चिरंजीव राव

प्रदेश में लागू हो राष्ट्रपति शासन : चिरंजीव राव

प्रदेश में लागू हो राष्ट्रपति शासन : चिरंजीव राव

रेवाडी। 16 मार्च आदर्श शर्मा
भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार द्वारा शनिवार को मंत्री मंडल का विस्तार किया जाना था लेकिन कितनी बडी बात है कि भाजपा द्वारा मंत्रीमंडल का विस्तार तक नही किया जा सका और न ही यह बताया जा रहा है कि मंत्री मंडल विस्तार कब होगा। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा की आपसी गुटबाजी कितनी भारी हो गई है और सरकार अल्पमत में है। इसलिए हरियाणा में राष्टपति शासन लागू होना चाहिए। उक्त बातें रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने अपनी विधानसभा के विभिन्न गांव में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक चिरंजीव राव ने कहा निर्दलीय विधायक ही नही भाजपा विधायक से लेकर भाजपा नेता भी एकजुट नही हैं। भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है और सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा देश भक्ति की बात करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। क्योंकि भाजपा ने चंदे की राशि पाकिस्तान की कंपनियों से भी ली है। भाजपा सरकार ने चंदे में जो लूट मचाई है उससे भाजपा की लूट और झूठ की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा जिस तरह से चुनाव आयोग के अरूण गोयल ने इस्तिफा दिया उससे पता चलता है कि सरकार सभी सैंवधानिक संस्थाओं का दुरूप्रयोग कर रही है। आखिरकार अरूण गोयल को इस्तिफा क्यों देना पडा। वहीं चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए भाजपा द्वारा पहले ही सीजेआई को हटा दिया था। अब मनमाने ढंग से चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की जा रही है।