एडवोकेट सुनीता रंगा ने किया कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का स्वागत
एडवोकेट सुनीता रंगा ने किया कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का स्वागत

एडवोकेट सुनीता रंगा ने किया कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का स्वागत
रेवाड़ी 8 मई आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट सुनीता रंगा ने गुरुग्राम लोकसभा प्रत्याशी राज बब्बर का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके साथ चुनावी सभाओं में शिरकत की। एडवोकेट सुनीता रंगा ने कहा इस बार देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को भारी मतों से जीत हासिल होगी। सुनीता रंगा ने कहा देश में प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान और दुखी हो चुकी है ।इस सरकार से हर वर्ग तंग आ चुका है। अब देश में प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल रही है । लजनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वर्गों को राहत मिलेगी । कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से राज बब्बर भारी मतों से विजई होंगे ।सुनीता रंगा ने कहा वह कांग्रेस और राज बब्बर के जन समर्थन के लिए विभिन्न गांवों में दौरा करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी।

Subscribe to my channel