थाने से हेड कांस्टेबल बने दरोगा और दरोगा बने इंस्पेक्टर
थाने से हेड कांस्टेबल बने दरोगा और दरोगा बने इंस्पेक्टर

थाने से हेड कांस्टेबल बने दरोगा और दरोगा बने इंस्पेक्टर

झिंझाना (शामली) 1 नवंबर : प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का खास तोहफा इस दीपावली पर दिया है। दीपावली का खास तोहफे में झिंझाना थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की भी यह सौगात मिली है। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक ने आज स्टार लगाकर सुनील कुमार को इस उपाधि से अलंकृत किया है।
झिंझाना थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्टार लगाकर दीपावली का विशेष तोहफा दिया है हालांकि प्रदेश सरकार ने सैकड़ो पुलिस कर्मियों को इस दीपावली पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को प्रमोशन देते हुए आज स्टार लगाया कर दरोगा बनाया है तो वही थाने में तैनात एक दरोगा संजय राणा को भी इंस्पेक्टर बनाया गया है। जिनको पुलिस अधीक्षक महोदय शनिवार में स्टार बढ़ाकर यह सम्मान देंगे। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि पूरे जनपद शामली से दो हेड कांस्टेबल को दरोगा बनाया गया है सुनील कुमार के अलावा दूसरे हेड कांस्टेबल बाबरी थाने की बन्ती खेड़ा चौकी पर तैनात है।

Subscribe to my channel