खेत में सड़क किनारे खड़ी गन्ना उप प्रबंधक की बाइक चोरी
खेत में सड़क किनारे खड़ी गन्ना उप प्रबंधक की बाइक चोरी

खेत में सड़क किनारे खड़ी गन्ना उप प्रबंधक की बाइक चोरी
झिंझाना (शामली) 2 नवंबर : गन्ना क्रय केंद्रो के निरीक्षण पर निकले थानाभवन शुगर मिल के गन्ना उप प्रबंधक की बाइक सड़क के किनारे से चोरी हो गई । इस संबंध में तुरंत ही डायल 112 को घटना की सूचना दी गई थी । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाभवन के बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के गन्ना उप प्रबन्धक मनोज कुमार शुक्रवार को बाइक सुपर स्प्लेंडर मॉडल 2021 पर सवार होकर मिल के गन्ना क्रय केन्द्रों की जांच के लिए निकले थे। मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब साढ़े 11 बजे गढ़ी पुख्ता से पुरमाफी के गन्ना क्रय केंन्द्र पर जा रहे थे तो रास्ते में सड़क किनारे ही स्थित भूपेन्द्र के खेत मे चल रही गन्नी की छोल पर गन्ने की जांच के लिए रुक गए तथा बाईक को सड़क किनारे खड़ी कर दी। मनोज कुमार का कहना है कि मुश्किल से 5 मिनट लगी होगी कि वापस आने पर बाइक नहीं मिली तो हैरान रह गए । इधर-उधर देखा और तलाश किया , मगर कहीं बाइक नहीं मिली। इस पर मनोज कुमार ने डायल 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची मौका मुआयना किया। थाना पुलिस ने संबंध में देर शाम अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मनोज कुमार ने बताया कि बाइक पर स्टड कंपनी का हेलमेट जो शीशे पर लगा था और एक थैला जिसमें आवश्यक कागजात निरीक्षण पंजिका आदि महत्वपूर्ण कागजात थे तथा बाइक की डिग्गी में रखा हुआ लंच बॉक्स आदि सभी चोरी हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि संबंध में अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Subscribe to my channel