फोटो – महावन समाधान दिवस के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एस एस पी शैलेश कुमार पांडे, एसडीएम आदेश कुमार शिकायत सुनते हुए

फोटो - महावन समाधान दिवस के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एस एस पी शैलेश कुमार पांडे, एसडीएम आदेश कुमार शिकायत सुनते हुए

फोटो – महावन समाधान दिवस के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एस एस पी शैलेश कुमार पांडे, एसडीएम आदेश कुमार शिकायत सुनते हुए

 

 

महावन में डीएम और एसएसपी ने सुनी शिकायतें,25 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

 

मथुरा| सोमवार के दिन महावन तहसील में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 10 बजे से फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं|

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

समाधान दिवस के दौरान कुल 25 शिकायतें आई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। दो टीमों का गठन कर क्षेत्र में शिकायत के निस्तारण हेतु भेजा। ज्यादातर शिकायत राजस्व और पुलिस विभाग से रहीं| शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को एक निश्चित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल ने राया में एक लेखपाल से हुई मारपीट के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं करने की शिकायत की। इस सम्बन्ध में डीएम ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करना बहुत बड़ी अनियमितता है ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही की जाती है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लेखपाल से मारपीट के मामले में संज्ञान लिया है। समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी आदेश कुमार ने बीडीओ,सीडीपीओ, ईओ आदि को निर्देशित किया कि वह आयुष्मान मित्रों के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीणों का सीधे आधारों कार्डों के द्वारा राशन डीलर की मदद लेकर अधिक से अधिक जनजागरण अभियान चला कर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सम्बन्धित सीएचसी केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।इस मौके पर तहसील दार सुशील कुमार गुप्ता, सी.ओ. भूषण वर्मा, नायब तहसील दार सुशील कुमार गुप्ता, बलदेव खंड विकास अधिकारी नेहा रावत,बलदेव सीएचसी प्रभारी विजेंद्र सिंह सिसोदिया,पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे|