व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता डा0 अतुल वर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि
व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता डा0 अतुल वर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता डा0 अतुल वर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि
श्रीराम कॉलेज के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग में कार्यरत वाणिज्य प्रवक्ता डा0 अतुल वर्मा को एस.के.डी. यूनिवर्सिटी हनुमानगढ़ से पीएचडी (डाक्टरेट ऑफ फिलोसॉफी) की उपाधि प्रदान की है। गौरतलब है कि उनके शोधकार्य उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री, कमीश्नर और अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली व अन्य कई अर्जुन और पदमश्री पुरूस्कार विजेताओं ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना शोध कार्य ‘‘उत्तरप्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र मे चीनी उद्योग के कार्यशील पूंजी प्रबंधन का एक अध्ययन’’ शोध विषय पर पूर्ण किया। यह शोध कार्य उन्होने एस.के.डी. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा0 पवन वर्मा के निर्देशन मे पूर्ण किया। शोध कार्य के दौरान डा0 अतुल वर्मा ने दो राष्ट्रीय और दो अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित कराये है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 विवेक कुमार त्यागी ने बताया कि श्री राम कॉलेज का आन्तरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ लगातार महाविद्यालय के शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता वृद्धि की दिशा में प्रयासरत है। इसी क्रम में महाविद्यालय में व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग में कार्यरत प्रवक्ता डॉ0 अतुल वर्मा ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढाया है। प्रवक्ता डॉ0 अतुल वर्मा के पिता श्री नरेन्द्र वर्मा मुजफ्फरनगर में एक मध्यमवर्गीय व्यवसायी है जिनका सपना था कि उनका बेटा पढ-लिखकर अपने परिवार को गौरवान्वित करेगा।
पी एच डी डिग्री अवार्ड होने पर श्रीराम ग्रुप आफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा. एस सी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के डीन आईक्यूएसी डा.विनीत कुमार शर्मा, व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के डीन डा0 सौरभ मित्तल, व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डा० विवेक त्यागी सहित महाविद्यालय के शिक्षको एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel