मंसूरपुर  सर शादी लाल डिस्टलरी में वेतन न मिलने पर सोमवार को चौदहवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा

मंसूरपुर  सर शादी लाल डिस्टलरी में वेतन न मिलने पर सोमवार को चौदहवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा

मंसूरपुर

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सर शादी लाल डिस्टलरी में वेतन न मिलने पर सोमवार को चौदहवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और आज के धरने की अध्यक्षता सीताराम जी ने व संचालन अमित राठी ने किया धरना स्थल पर पहुंच कर लोकदल के वरिष्ठ नेता संजय राठी जी ने अपना समर्थन दिया और कहा कि हम इस लड़ाई में आप सब के साथ हैं और कर्मचारियों को किसी से भी घबराने की जरूरत नहीं है और आज भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौधरी रंधोल राठी जी ने भी अपना समर्थन धरना स्थल पर दिया और कहा कि हम सभी आपके साथ हैं और इस संघर्ष में हमारा समर्थन रहेगा और हम प्रशासन से बात करेंगे। बताते चले कि पिछले चौदह दिनों से सर शादीलाल डिस्टलरी फैक्ट्री के कर्मचारी को लगभग सात माह से वेतन नहीं मिला जिस कारण वर्करों को फैक्ट्री गेट पर धरना दे रहे हैं।धरने का संचालन अमित राठी ने किया और सुमेश पाल, अरविंद कुमार, संजय पवार, नितिन अहलावत,सचिन मलिक, सूरज, दीपक कुमार,सलेश यादव,तुसार सिंह,सौरभ आदि मौजूद रहे।