डी एन पी जी कॉलेज गुलावठी में सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

डी एन पी जी कॉलेज गुलावठी में सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

*डी एन पी जी कॉलेज गुलावठी में सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल

बुलंदशहर/गुलावठी

5 नवंबर 2024 मंगलवार को डी. एन. पी. जी. कॉलेज गुलावठी , बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेस – 5 के तहत सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशाखा गाइडलाइंस भारत में यौन उत्पीड़न के खिलाफ़ कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए दिशानिर्देश हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने की एवं बताया कि महिलाओं को भी कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान का अधिकार है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजशास्त्र के सहायक आचार्य कृष्ण कुमार ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चियों को आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला ।

उन्होंने महाविद्यालय में क्रियाशील आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी दी और साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की यौन उत्पीड़न संबंधी घटना को बिना किसी भय के लिखित रूप में आंतरिक शिकायत समिति को प्रेषित कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम के प्रभारी शशि कपूर ने भी अपने विचार साझा किए और पीड़ित महिलाओं को शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बताई ।

कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे ।