पुलिस कर्मियों के प्रमोशन पर जर्नलिस्ट टीम ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई
पुलिस कर्मियों के प्रमोशन पर जर्नलिस्ट टीम ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई

पुलिस कर्मियों के प्रमोशन पर जर्नलिस्ट टीम ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई

* जिले में पांच उप निरीक्षकों के इंस्पेक्टर बनने और 19 मुख्य आरक्षियों के उप निरीक्षक बनने पर
झिंझाना (शामली) 7 नवंबर : उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में कुछ पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी गई है। जिसमें अब तक शामली जनपद के पांच उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है। और जिले के 19 मुख्य आरक्षियों (हेड कांस्टेबिलों) को उप निरीक्षक (दरोगा) बनाया गया है। सभी को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी है। वही दुसरी ओर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया शामली की जिला टीम के द्वारा भी प्रमोशन लेने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त प्रेस नोट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी पुलिस कर्मियों की पदोन्नति सूची में शामली जिले के पांच दरोगाओं को इंस्पेक्टर बनाया गया है। निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वाले उपनिरीक्षकों में थाना बाबरी के संजय कुमार, थाना कैराना के कमल किशोर और शाह आलम चौहान, थाना झिंझाना के संजय राणा और प्रवीण कुमार है। जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाकर बधाई दी गई है।
दूसरी और बुधवार में भी मुख्य आरक्षियों से उप निरीक्षक बने 19 लोगों को भी पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम द्वारा स्टार लगाए गए । मुख्य आरक्षियों में जिनको यह पदोन्नति मिली है। उनमें विशेष किशोर ईकाई से कृष्णपाल सिंह, महिला थाना से जय भगवान शर्मा, थाना भवन से जोगिंदर सिंह, पुलिस लाइन से मतिनुर्रहमान और संजय मोतला, बाबरी से श्याम सुंदर, अभियोजन कार्यालय से प्रवीण कुमार शर्मा, क्षत्र अधिकारी कार्यालय से ब्रहम सिंह, थानाभवन से मुदस्सर खान, आदर्श मंडी शामली से संजय कुमार, पुलिस लाइन से योगेंद्र पाल, कांधला से सतीश चंद, यूपी 112 से संजीव कुमार, गढ़ी पुख्ता से सत्य प्रकाश, पुलिस लाइन से प्रताप दत्त शर्मा, परिवहन शाखा शामली से अनिल कुमार, यूपी 112 से राकेश कुमार और कुंवर पाल और महिला थाने से मंजू रानी को स्टार लगाकर उप निरीक्षक बनाया गया है। प्रमोशन लेने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने भी प्रदेश सरकार के साथ-साथ अपने उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
उपरोक्त सभी को स्टार लगाकर शामली पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्राम सेवक गौतम ने कहा कि इस प्रमोशन से निश्चित रूप से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा तथा और अधिक मनोयोग से कार्य करेंगे । दूसरी और सभी पुलिसकर्मियों समेत शामली पुलिस को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया शामली के जिला अध्यक्ष सलेक चन्द वर्मा व संगठन के प्रदेश सचिव अमजद राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी शामली पुलिस को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी बधाई और शुभकामनाएं
जनपद शामली में उप निरीक्षक से बने इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबलों से उप निरीक्षक बने सभी पुलिस कर्मियों को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया शामली की टीम ने भी बधाई दी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अमजद रजा और शामली जिला अध्यक्ष सलेक चन्द वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शामली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शामली पुलिस के कप्तान रामसेवक गौतम को बुक्का भेंट करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस मौके पर झिंझाना से सन्नी सैनी, खालिद अली, बिडौली से धर्मेन्द्र और डा० अली, कैराना से दीपक बालान और शामली से निशुतोष सरोहा तथा शौकीन मौजूद रहे।

Subscribe to my channel