मृतक लाइनमैन चंद्रपाल के परिजनों से मिले सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान

मृतक लाइनमैन चंद्रपाल के परिजनों से मिले सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान

मृतक लाइनमैन चंद्रपाल के परिजनों से मिले सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान

उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

 

संभल ।कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाबेपुर निवासी मृतक लाइनमैन चंद्रपाल के परिजनों से गुरुवार को सपा विधायक हाजी फहीम इरफान ने मिलकर ढांढस बंधाया। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान को परिजनों ने बताया कि एनसीसी कंपनी में तैनात लाइनमैन 15 दिन पूर्व चंदौसी में मुख्य डाकघर के पास जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य अपने साथी लाईनमैनों के साथ कर रहा था। तभी एक जर्जर विद्युत पोल पर चढ़ते ही वह पोल गिर गया और गिरते ही लाइनमैन चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको मुरादाबाद लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार में तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी नन्ही देवी के अलावा 4 वर्ष की बेटी काजल और 2 वर्ष का बेटा कार्तिक है। मृतक लाइनमैन के परिजनों से विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि वह सरकार से उचित मुआवजा दिलवाएंगे। घटना के संबंध में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिलकर आर्थिक मदद दिलवाएंगे।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।