अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद गुलावठी में गोपाष्टमी पर्व_ पूजा अर्चना व हवन व गो पूजन कर भक्ति भावपूर्ण उत्साह से बनाई गई
अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद गुलावठी में गोपाष्टमी पर्व_ पूजा अर्चना व हवन व गो पूजन कर भक्ति भावपूर्ण उत्साह से बनाई गई

*अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद गुलावठी में गोपाष्टमी पर्व_ पूजा अर्चना व हवन व गो पूजन कर भक्ति भावपूर्ण उत्साह से बनाई गई*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
बुलंदशहर/गुलावठी
9 नवंबर 2024 दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद गुलावठी के द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में नगर गुलावठी के गोभक्तों व मातृशक्ति ने गौशाला में पहुंचकर गौ माता को तिलक चंदन व फूल माला व शॉल ओढ़ाकर व वे गले में घंटियां बांधकर व अन्नकूट डालकर व गौ माता के श्री चरणों में नमन कर पूजा अर्चना करके विधिवत गोपाष्टमी पर्व मनाया।
गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना कर व हवन कर मनाया गया। 
हवन व पूजा _अर्चना विधिवत पंडित शिव ओम शर्मा( कैथाले वाले) ने यजमान राजीव अग्रवाल (पत्रकार) सपत्नी रेनू अग्रवाल के द्वारा संपन्न कराई।
इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गो भक्त उपस्थित रहे।
गो भक्तों में इंजीनियर सुभाष बंसल, कुलदीप मोदी सपत्नी, महेश सिंघल सपत्नी, राजकुमार अग्रवाल, प्रधान लेखा लिपिक नरेश यादव, केके गर्ग, मदन गोपाल गुप्ता मक्खन, रवि सिरोही, शिव शर्मा जयपाल सिंह ओमवीर सिंह, राजू पत्रकार,प्रमोद निरंजन पाल सिंह, अरुण, जगतपाल,व नगर पालिका परिषद गुलावठी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel