डी एस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित
डी एस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

डी एस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित
—————————————-
शनिवार 9 नवंबर 2024। आज यहां डी एस पब्लिक स्कूल में सहोदय कॉमप्लेक्स मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में विद्यालय सभागार में एक जिला स्तरीय अंतर विद्यालय हिंदी काव्य पाठ उपयोगिता का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित आयोजित हुई इस भव्य काव्य पाठ प्रतियोगिता में जनपद के 30 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आयोजक डी एस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर सहित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना, सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल भोपा, रेड रोज पब्लिक स्कूल रोहाना ,वेदांता पब्लिक स्कूल, लक्ष्य एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल , ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल, एम जी वर्ल्ड विजन स्कूल, स्प्रिंग डेल्स स्कूल, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, न्यू वैलकिन पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल, आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, माउंट लिटरा पब्लिक स्कूल, जे पी एस पब्लिक स्कूल , सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल , जी एस एस एकेडमी , नालन्दा पब्लिक स्कूल, मून लाइट पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल,आर जी पब्लिक स्कूल, शिखर शिक्षा सदन, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल ,पी आर पब्लिक स्कूल, 
मेपल्स एकेडमी खतौली, लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल , स्टेयर एकेडमी एंड स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिव कुमार अध्यक्ष सहोदय कॉमप्लेक्स मुजफ्फरनगर, सहित श्री सुधीर कुमार शर्मा मैनेजर डी एस पब्लिक स्कूल , श्रीमती रेनू शर्मा डायरेक्टर डी एस पब्लिक स्कूल , श्रीमती संतोष जैन एजुकेशन डायरेक्टर एवं श्री गगन शर्मा प्रधानाचार्य डी एस पब्लिक स्कूल सहित
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के सचिव श्री संदीप मलिक, कोषाध्यक्ष श्री अनग सिंघल एवं श्री नीरज बालियान ,श्री अतुल बालियान , श्री दुष्यंत त्यागी, श्री ओ पी चौहान , श्री सतवीर सिंह, श्री विराज चौधरी, कवियत्री श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी एवं श्रीमती लक्ष्मी डबराल सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने मा शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मैनेजर श्री पी के निर्वाल , सहित श्रीमती अनीता भी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रही। डी एस पब्लिक स्कूल द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर के अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल कवियों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित सुंदर कविता पढ़ी। बाल कवियों की कविताओं पर डी एस पब्लिक स्कूल का सभागार अतिथियों सहित सभागार में उपस्थित
श्रोताओं की जोरदार तालियों से देर तक गूंजता रहा। इस विषय पर आमंत्रित अतिथियों ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि शसक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। सभी ने नारी शक्ति का बखान करते हुए नारी शक्ति को नमन किया। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल की छात्रा नव्या को प्रथम, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्रा अन्वेषा को द्वितीय एवं ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा जानवी मेहंदीयान कों तृतीय घोषित किया गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छात्रा माहीन , एम जी वर्ल्ड विजन स्कूल के छात्र लक्ष्य तोमर, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि, आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रुजा, हेरिटेज पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका गुप्ता, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की छात्रा सारा , सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल की छात्रा तनवी, वेदांता पब्लिक स्कूल की फरहा, हिमालयन पब्लिक स्कूल की वंदिता, पी आर पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा कौशिक एवं मेपल्स एकेडमी खतौली की छात्रा आर्याशी मेहता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।डी एस पब्लिक स्कूल की छात्रा सानवी शर्मा को विशेष उपलब्धि पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डी एस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर स्कूल एवं सहोदय कॉमप्लेक्स मुजफ्फरनगर द्वारा निर्णायक मंडल की सदस्या एवं कवयित्री श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी तथा श्रीमती लक्ष्मी डबराल को स्मृति चिन्ह देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में सहोदय कॉम्प्लेक्स मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री शिव कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा डी एस पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा का एक प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। सभी अतिथियों ने विद्यालय को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की भी प्रशंसा की।

Subscribe to my channel