सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज

*सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज*
*मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर,फीता काट किया शुभारंभ।*
ब्यूरो रिपोर्ट सईद अंसारी
कुकरा खीरी।गोला नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल फादर अनूप टिर्की के मार्गदर्शन में कालेज की हेड मिस्ट्रेस मुख्य अतिथि सिस्टर सीना रोज ने मशाल प्रज्ज्वलन और फीता काट शुभारंभ किया। मशाल प्रज्ज्वलन के बाद कॉलेज की पीटीआई शिक्षिका निधि सिंह ने मुख्य अतिथि को बैच लगाकर सम्मानित किया और कैप लगाई। कॉलेज के हेड ब्वॉय कुशाग्र सक्सेना के द्वारा स्पोर्ट्स प्रतिज्ञा पढ़ी गई। कॉलेज के हेड ब्वॉय कुशाग्र सक्सेना और सभी हाउस कैप्टन जिसमे जॉन्स हाउस के कैप्टन कृष्ना जलोटा, जेम्स हाउस के कैप्टन कृष्णा मिश्रा, पीटर हाउस के कैप्टन अमित वर्मा, और पॉल्स हाउस के कैप्टन तन्मय पटेल सहित स्पोर्ट्स कैप्टन संस्कार शुक्ला, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन तान्या पांडे के द्वारा मशाल दौड़ लगाई गई। कक्षा दो के बच्चों के द्वारा पीटी सॉन्ग पर प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात अन्य सभी प्रतियोगिताए पी टी शिक्षक प्रशांत सिंह और पीटीआई शिक्षिका निधि सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ऋतु साहनी ने किया। प्रतियोगिता दौरान स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ समेत छात्र छात्राओं ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। जिसमें
ये हुई प्रतियोगिताएं
ट्राईसाईकिल रेस, फ्रॉग रेस, म्यूजिकल चेयर, लेमन स्पून रेस,पिक एन पुट बॉल, सेक रेस,100 मीटर रेस, खो खो,कबड्डी लीग जैसी प्रतियोगिताओ में नर्सरी केजी से लगाकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता टीम
ट्राईसाईकिल रेस छात्रों में नर्सरी ए से तेजस बाजपेई, छात्राओं में नर्सरी बी से आव्या विजेता रहे। फ्रोग रेस में छात्रों में एलकेजी से साध्वी कुमार और छात्राओं में एलकेजी से महम अंसारी विजेता रहे। म्यूजिकल चेयर में छात्रों में यूकेजी बी से शिवांश बाजपेई और छात्राओं मे यूकेजी ए से सिद्धि मिश्रा विजेता रहे। लेमन स्पून रेस में छात्रों में यूकेजी बी से अरहम अली और छात्राओं मे यूकेजी बी से आरोही गुप्ता विजेता रहे। पिक एंड पुट द बॉल में छात्रों में 1 बी से अनिक शम्स और छात्राओं में 1 बी से अनबिया विजेता रहे। सैक रेस में छात्रों में 2 बी से अथर्व वर्मा और छात्राओं में 2 बी से प्रतिष्ठा सूरी विजेता रहे। 100 मीटर रेस प्राइमरी में छात्रों में 5 बी से आकर्ष और छात्राओं में 5 बी से अनाया पटेल विजेता रहे। फ्रॉग रेस में छात्रों में 5 ए से आयुष सिंह, छात्राओं में 4 सी से करिश्मा त्रिवेदी विजेता रहे।100 मीटर रेस जूनियर में छात्रों में 8 बी से आकर्ष शुक्ला,6 बी से काव्या सिंघल विजेता रहे। 100 मीटर रेस सीनियर वर्ग में छात्रों में 12 ए से संस्कार शुक्ला छात्राओं में 9 बी से एंजेल गुप्ता विजेता रहे।

Subscribe to my channel