झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महर्रा ग्राम पंचायत में भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय क्षेत्रीय चिंतन वर्ग में लव और लैंड जिहाद के खिलाफ रणनीति बनाई गई

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार। झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महर्रा ग्राम पंचायत में भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय क्षेत्रीय चिंतन वर्ग में लव और लैंड जिहाद के खिलाफ रणनीति बनाई गई प्रथम दिन के सत्र का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल नीरज दौनेरिया ने किया। दूसरे दिन विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री का सभी लोगों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही कि देश भर में शौर्यवान, साहसी, पराक्रमी,संकल्पवान और प्रतिक्रिया वादी युवाओं की टोली तैयार करके बजरंग दल लव, जिहाद, गौ हत्या, जिहादियों से संघर्ष करेगा, ग्रामीण स्तर पर मिलन केंद्र और बालोपासना के माध्यम से हिंदू तरुणाई एकजुट होकर समाज हित में कार्य करेगी। गौ वंशों की देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी गौशालाओं के संचालन को बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में अव्यवस्थाएं जिम्मेदारों की कमियों के कारण रहती हैं। पत्रकार बलराम पचौरी ललितपुर।