बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटृटा मे वार्षिक खेलों में छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर का हिस्सा

बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटृटा मे वार्षिक खेलों में छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर का हिस्सा

*बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटृटा मे वार्षिक खेलों में छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर का हिस्सा*

ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल

बुलंदशहर/गुलावठी (अटटा)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बी आर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अट्टा में वार्षिक खेलों के दूसरे दिन क्लास यूकेजी तथा फर्स्ट के छात्रों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्या अंशु भाटी ने अभिभावकों की उपस्थिति में क्लास 12 के छात्रों द्वारा निकाली गई परेड का निरीक्षण किया। आज खेलों के दूसरे चरण में यू के जी के लिए पेपर बॉल रेस तथा फर्स्ट क्लास के लिए लेमन स्पून रेस का आयोजन किया गया । साथ ही मदर्स पैरेंट्स के साथ थ्रेड निडिल रेस तथा फादर्स पैरेंट्स के साथ कैच द बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें यू के जी पेपर बॉल रेस में अभिषेक तथा कार्तिक ने प्रथम, नमन तथा गौरव ने द्वितीय, अब्दुल हदी तथा ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लास फर्स्ट से लेमन स्पून रेस में असद ने प्रथम, रुद्राक्ष ने द्वितीय तथा देवयानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मदर पेरेंट्स थ्रेड नीडल रेस में गौरव तथा मानसी ने प्रथम, असमीरा ने द्वितीय, वाणी तथा तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फादर पेरेंट्स कैच द बॉल प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, व्योम तथा सुमायरा ने द्वितीय तथा कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अमित नागर ने बच्चों को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर रिचू शर्मा, निक्की तेवतिया, रिंकी मैम, अंशु पायल, प्रिया तेवतिया, कविता सिरोही, कीर्ति मैम, निकिता चौधरी, परवेज चौहान पीटीआई शिवम वर्मा आदि उपस्थित रहे।