अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला सह मत्रीं बने प्रदीप गुप्ता
अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला सह मत्रीं बने प्रदीप गुप्ता

जी न्यूज इंडिया रिपोर्ट अमित शाह ओयल
अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला सह मत्रीं बने प्रदीप गुप्ता*
लखीमपुर खीरी:- अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक विभाग महामत्रीं कृष्णा पोरवाल के निज निवास ग्राम पंचायत गणेशपुर में हुई। इस मौके पर सीतापुर विभाग अध्यक्ष देव जुनेजा धौरहरा तहसील के ग्राम पंचायत हसनपुर कटौली निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता को जिला सह मत्रीं मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर सीतापुर विभाग महामत्रीं कृष्णा पोरवाल ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। नवनियुक्त जिला सह मत्रीं प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन ने मुझे जिला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे और संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष जसवंत राज, महिला परिषद की जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पीयूष मिश्रा, लवदीप सिंह, अनन्द मिश्रा, सक्षम मिश्रा, लवकुश सिंह व और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel