एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद

एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद

जी न्यूज इंडिया रिपोर्ट अमित शाह ओयल

 

 

 

एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद*

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

 

धौरहरा खीरी :- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत गणेशपुर में विभाग महामत्रीं कृष्णा पोरवाल के निज निवास पर आयोजित की गई। सीतापुर विभाग अध्यक्ष देव जुनेजा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार महाकुंभ में लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद भोजन की व्यवस्था करेगा। उनहोंने बताया कि 14 जनवरी से 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक कुंभ मेला आयोजित होगा। बताया कि प्रयागराज में तीन नदियों गंगा, यमुना सरस्वती का संगम है। कहा कि जब समुद्र मंथन हुआ था तो उसमें अमृत को देवलोक ले जाया जा रहा था। रास्ते में राक्षसों ने कुंभ को छीननें का प्रयास किया और छिना झपटी में अमृत की कुछ बूदें पृथ्वी के चार स्थान और देवलोक में आठ स्थानों पर गिरी। पृथ्वी में जो चार स्थान है उनमें प्रयागराज, हरिद्वार, नसिक, उज्जैन है। संगठन की महिला परिषद जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यकर्ता महेनत के साथ तैयारी में जुटे जाएं। विभाग महामत्रीं कृष्णा पोरवाल ने बताया कि आज जिस तरह का महौल है हिंदू समाज को एकत्रित रहते हुए मजबूती के साथ रहना चहिए। जिला अध्यक्ष जसवंत राज ने कहा कि दूसरे धर्म में अपनी आमदनी का प्रतिशत जकात के नाम पर दिया जाता है, परन्तु हिंदू समाज इतना सोया हुआ है कि अपने धर्म के कार्यों में सहयोग करने में अपनी भागदारी नहीं करता। बैठक में उपस्थिति पूर्व में धौरहरा तहसील मंत्री के दायित्व पर कार्यरत प्रदीप गुप्ता को जिला का सह मंत्री, धौरहरा तहसील महामंत्री के दायित्व पर कार्यरत आनंद मिश्रा को धौरहरा तहसील अध्यक्ष एवं सुशील राजपूत को धौरहरा तहसील का महामंत्री नियुक्त किया गया।बैठक में पीयूष मिश्रा, हर्षित मिश्रा, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।