देवनागरी महाविद्यालय गुलावठी द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महा विद्यालयीय खो_ खो प्रतियोगिता(पुरुष/महिला) का उद्घाटन देवनागरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया
देवनागरी महाविद्यालय गुलावठी द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महा विद्यालयीय खो_ खो प्रतियोगिता(पुरुष/महिला) का उद्घाटन देवनागरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया

*देवनागरी महाविद्यालय गुलावठी द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महा विद्यालयीय खो_ खो प्रतियोगिता(पुरुष/महिला) का उद्घाटन देवनागरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
बुलंदशहर/गुलावठी
देवनगरी महाविद्यालय, गुलावठी (बुलंदशहर ) द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय खो खो प्रतियोगिता (पुरुष/महिला) का उद्घाटन देवनागरी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया,।
पुरुष वर्ग के नॉकआउट मुकाबले में डी एन कॉलेज गुलावठी ने आई पी ई कॉलेज गाजियाबाद को हराया जबकि जबकि एन ए एस कॉलेज मेरठ तथा जीबीआईएमएस कॉलेज मेरठ के बीच चले मुकाबले में एन ए एस कॉलेज विजयी रहा। मेरठ कॉलेज मेरठ ने एम आई टी कॉलेज, मेरठ को हराया जबकि पिछले विजेता एमएमएच गाजियाबाद को बाई दी गई।
इन मैच के परिणामों के आधार पर कल पुरुष वर्ग के लीग मुकाबले खेले जाएंगे जबकि महिला वर्ग के टीमों के नॉक आउट मैच होंगे।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य तथा विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार त्यागी, प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बाबा , विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ गुलाब सिंह रुहल, आब्जर्वर प्रो वीरेन्द्र कुमार, एमएमएच गाजियाबाद के प्रो दिनेश कुमार यादव के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया।
खिलाड़ियों को शपथ डॉ अवधेश कुमार सिंह ने दिलाई। आगंतुकों का स्वागत क्रीड़ा सचिव नवीन तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद के मुख्य संयोजक डाॅ. पुष्पेन्द्र कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. विनीता, अतुल तोमर, डॉ. महेंद्र कुमार, पीयूष त्रिपाठी, डॉ संदीप कुमार सिंह, डॉ. हरीश कुमार कसाना, कृष्ण कुमार, डॉ सुधीर मलिक तथा अन्य प्राध्यापक तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel