बिल्सी में अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत
बिल्सी में अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत

बदायूं ब्यूरो ज़ी न्यूज इंडिया सूरजपाल की रिपोर्ट
बिल्सी में अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत
बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल के निकट बीती रविवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पीएम को भेजा है। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव सिरासौल जसा पट्टी निवासी लालू सिंह (42) पुत्र वीर सहाय बदायूं में किसी व्यक्ति के यहां रह कर ट्रैक्टर चलाता है। जो बीती शाम किसी काम से अपने गांव को आया था। वह गांव से करीब बजे ट्रैक्टर लेकर वापस बदायूं की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकलकर उझानी-बिल्सी मार्ग पर पहुंचा। कुछ दूरी पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया। जिसमें चालक लालू सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तब तक लालू सिंह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना लोगों ने रात में ही थाना पुलिस और उसके परिवार के लोगों को दी। पुलिस ने मृतक के भाई फूल सिंह की सूचना पर उसका पंचनामा भर शव पीएम को भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई

Subscribe to my channel