जनपद संभल के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के सभी कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

जनपद संभल के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के सभी कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय

 

उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

 

 

जनपद संभल के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के सभी कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रवर्तन की कार्यवाही कर कुल 358 वाहनों पर एम.वी एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी। यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इस्लामनगर चौराहा बहजोई पर लाउड हेलर के माध्यम से आम नागरिक एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया तथा चन्दौसी चौराहा सम्भल पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । जनपद के कस्बा चंदौसी, बहजोई एवं सम्भल में बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले 07 बुलेट मोटरसाइकिल से मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए और उनके चालकों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने हेतु सचेत किया गया। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन की कार्यवाही में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले- 219, दो पहिया वाहन पर तीन या तीन से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले- 24, पार्किंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले- 21, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले- 33, एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले-61 वाहन चालकों पर एम.वी.एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा 3000 रूपये नकद जुर्माना वसूला गया एवं यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।