हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, एसडीम व तहसीलदार के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने स्थल पर पहुंचकर पिटवाई डुगडुगी, की गई मनादी
हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, एसडीम व तहसीलदार के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने स्थल पर पहुंचकर पिटवाई डुगडुगी, की गई मनादी

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार। -हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, एसडीम व तहसीलदार के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने स्थल पर पहुंचकर पिटवाई डुगडुगी, की गई मनादी।
डीएम के निर्देश पर हवाई अड्डा निर्माण के लिए राजस्व की टीम ने अधिग्रहीत भूमि पर किया सीमांकन।
जनपद में हवाई अड्डा बनने से विदेशी पर्यटक व बड़े निवेशक होंगे आकर्षित, जनपद के विकास को लगेगें पंख: डीएम
ललितपुर। जनपद में हवाई अड्डे के जल्द निर्माण के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है, इसी श्रंखला में आज उप जिलाधिकारी सदर व तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व की 14 सदस्यीय टीम भेजकर अधिग्रहीत भूमि की पैमाईश व सीमांकन कराया गया।
इस टीम में नायब तहसीलदार घनेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, लेखपाल रविकान्त, सूरजप्रकाश, राकेश साध्य, हनीखान, अभिषेक चतुर्वेदी, दीपक गौतम आदि ने अधिग्रहीत भूमि का सीमांकन किया। 
जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में गांव के किसानों/कास्तकारों को अधिग्रहीत भूमि पर खेती न करने हेतु डुगडुगी बजवाकर सूचित किया गया है और पुनः कास्तकारों को सूचित किया जा रहा है कि इस अधीग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार की कृषि सम्बंधी गतिविधियां न करें, न ही कोई फसल आदि बोएं।
बताया गया कि जनपद मुख्यालय से सटे ग्राम सिवनीखुर्द में 91 हेक्टेयर क्षेत्र में हवाई अड्डा का निर्माण कराया जाना है। एयरपोर्ट निर्माण से जनपद के विकास को पंख लग जायेंगे। पैमाईश पूर्ण होने के बाद भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के हैण्डओवर कर दी जायेगी और जल्द ही हवाई अड्डा निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद को हवाई अड्डा की सौगात मिलने से बड़े निवेशकों एवं पर्यटकों को आने में सुविधा होगी। इससे नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ-साथ यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों व युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे जनपद को आर्थिक रुप से समृद्धि मिलेगी। -पत्रकार बलराम पचौरी ललितपुर।

Subscribe to my channel