अखिल भारतीय यादव महासभा ने किया नेशनल अवार्डी विपुल जैन को सम्मानित
अखिल भारतीय यादव महासभा ने किया नेशनल अवार्डी विपुल जैन को सम्मानित

अखिल भारतीय यादव महासभा ने किया नेशनल अवार्डी विपुल जैन को सम्मानित
बागपत।
अखिल भारतीय यादव महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर सिंघावली अहीर स्थित दीपक यादव के फार्म हाउस पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर यादव समाज के मेधावी बच्चों तथा खेलों में पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बागपत के रहने वाले नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को भी आमंत्रित किया गया था। उनका भी यादव समाज के पदाधिकरियो ने पटका पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मान किया।कार्यक्रम में सभी लोगों ने रेजांगला के अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी और यादव समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव व संचालन जिलाध्यक्ष बांदा कार्यालय प्रभारी डी आर यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, महासचिव राजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल हरबीर सिंह यादव, पूर्व न्यायाधीश राजेन्द्र यादव, राष्ट्रीय संयोजक अहीर रेजिमेंट मिशन सांवलराम यादव राजस्थान, भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह यादव, पूर्व कैप्टन चन्द्रपाल यादव, पूर्व कैप्टन रणजीत यादव, महिला सभा की अध्यक्षा डॉ सीमा यादव, मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद मुकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, पर्यावरण रक्षक सूर्याश यादव, राजन यादव आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel