थाना कोतवाली, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बंधक बनाकर 10 लाख रूपयों की मांग करने व रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य साजिशकर्ता 25-25 हजार के इनामियां 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बंधक बनाकर 10 लाख रूपयों की मांग करने व रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य साजिशकर्ता 25-25 हजार के इनामियां 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार। थाना कोतवाली, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बंधक बनाकर 10 लाख रूपयों की मांग करने व रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य साजिशकर्ता 25-25 हजार के इनामियां 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकद्दमा में मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्तों 1-शिवम यादव उर्फ पठान उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र कोमल यादव उर्फ पप्पू यादव, 2-सनी यादव उर्फ डब्बू उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र नन्दराम यादव उर्फ नन्दू यादव निवासीगण मोतीलाल का डेरा खातीबाबा मुहल्ला खोड़न थाना प्रेमनगर जिला झांसी को चमनगंज सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे के पास वाली गली जनपद झांसी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण—मुकदमा वादी बृजेन्द्र यादव पुत्र भगवत सिंह यादव नि0 काला पहाड़ी थाना पिछोर जनपद शिवपुरी म0प्र0 द्वारा वादी के भाई नरेन्द्र यादव पुत्र घनश्याम यादव नि0 सुमेरनगर थाना प्रेमनगर जनपद झांसी उम्र करीब 25 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा झाँसी के इलाइट चौराहे के पास से उठा लेना और 10 लाख रूपये मांगने लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।
सूचना के आधार पर थाना कोतवाली जनपद ललितपुर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपह्रत की बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चार टीमें स्वाट टीम, साइबर, सर्विलांस व थाना स्तर से गठित की गई थीं।अपह्रत के मोबाइल का सर्विलांस के माध्यम से विश्लेषण किया गया। सर्विलांस से प्राप्त साक्ष्यों व धरातलीय सूचना के आधार पर अपह्रत नरेन्द्र यादव को सकुशल बरामद कर अभियुक्तों 1.निशान्त 2.पवन सिंह 3. रोहित को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मुकद्दमा में वांछित अभियुक्तों शिवम यादव व सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा तत्पश्चात भेजा गया जेल।
पत्रकार बलराम पचौरी ललितपुर 8765482975

Subscribe to my channel