थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में चोरों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाई हुई है

थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में चोरों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाई हुई है

मंसूरपुर। थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में चोरों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाई हुई है।

मंसूरपुर क्षेत्र में ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों भी चोरों ने आधा दर्जन से अधिक ट्यूबवेलो पर धावा बोलकर हजारों का सामान चोरी कर लिया था। लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। भले ही पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लाख दावे कर रही हो। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों की घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पुरा निवासी सिद्धार्थ त्यागी उर्फ नीशू त्यागी पुत्र बुद्ध प्रकाश, राजीव पुत्र शोनाथ त्यागी, चिराग पुत्र नरेश, मोनू पुत्र विनोद त्यागी, कुलदीप पुत्र रविदत सहित किसानों ने बताया कि गांव पुरा के मार्ग पर खेती की जमीन हैं। किसानों की आवश्यकता के अनुसार जमीनों पर अलग-अलग ट्यूबवेल बनी हुई हैं। बीती रात चोरों ने पांच ट्यूबवेलो से समर्सिबल के स्टार्टर, कटआउट, केबिल सहित आदि समान चोरी कर लिए। जब किसान सुबह अपने खेतों पर पहुंचे तो किसानों को चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ त्यागी उर्फ नीशू त्यागी का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर हो रही चोरी से किसानो में दहशत का माहौल है। लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हो गए और वह बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं।