थाना महरौनी पुलिस द्वारा 28 किलो ग्राम अवैध गांजा(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख) सहित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना महरौनी पुलिस द्वारा 28 किलो ग्राम अवैध गांजा(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख) सहित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार। थाना महरौनी पुलिस द्वारा 28 किलो ग्राम अवैध गांजा(अनुमानित कीमत करीब 03 लाख) सहित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त एक मारूती सुजुकी कार को भी किया गया बरामद।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी, अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महरौनी पुलिस, द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुन्दरम ढाबा बाईपास चौराहा के पास कस्बा व थाना महरौनी से दो व्यक्तियों 1.अंकित द्विवेदी पुत्र दिलीप द्विवेदी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम बिनौरा थाना कोटरा जनपद जालौन, 2.सुभम यादव पुत्र लल्लूराम यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम औदहा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को एक अदद कार सहित हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से 28 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना महरौनी पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों को गिरफ्तार कर , न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
पत्रकार बलराम पचौरी ललितपुर 8765482975

Subscribe to my channel