पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा थाना कोतवाली ललितपुर का किया गया औचक निरीक्षण

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार।

 

पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा थाना कोतवाली ललितपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

 

पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा थाना कोतवाली ललितपुर का औचक निरीक्षण किया।

➡️ निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय,सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प -डेस्क हवालात, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण थाना परिसर में समुचित लाइट का प्रबन्धन करना एवं कार्यालय को साफ व स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️थाना कार्यालय/महिला हेल्प-डेस्क के रजिस्टरों को अद्यावधिक कराते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये। मुकदमों से संबंधित मालों का विधिक निस्तारण एवं सही रखरखाव, शस्त्रों की नियमित साफ- सफाई रखने, उनके उचित हैण्डलिंग का नियमित अभ्यास कराने व थाना परिसर में साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्वयं सुनकर शत-प्रतिशत उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देंशित किया गया। थाने में लम्वित विवेचनाओं का गुण- दोष व साक्ष्य परक तथ्यों के आधार पर उनका समयबद्ध विधिक निस्तारण करने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने जाने हेतु अपने स्तर से सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

➡️ उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान क्रमशः मिशन शक्ति फेज-5, ऑपरेशन कनविक्शन, ऑपरेशन दृष्टि आदि को पूर्ण रूचि लेकर निर्धारित एसओपी का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️द्वारा थाना कार्यालय में ई-मालखाना का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ थाना कार्यालय में चलने वाली कंप्यूटरी कृत जीडी का भी निरीक्षण किया गया व थाना कोतवाली ललितपुर पर नियुक्त पुलिस बल की समस्याओं को सुनकर उनका उचित निस्तारण किया गया।

➡️थाना कोतवाली ललितपुर पर 06 माह से अधिक अवधि की लंबित विवेचनाओं की सूची बनाकर उनकी समीक्षा कर, विवेचनाओ के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण व साक्ष्य परख तथ्यों के आधार पर उचित निस्तारण कराने, विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने तथा दौराने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के तहत अधिक से अधिक वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये ।

 

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललितपुर रमेशचन्द्र मिश्रा सहित थाना कोतवाली ललितपुर व अन्य अधि०/कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता बलराम पचौरी ललितपुर 8765482975