एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एन सी सी का 76 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एन सी सी का 76 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

*एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एन सी सी का 76 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीवअग्रवाल
बुलंदशहर/गुलावठी
27 नवंबर 2024 को एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में *एन सी सी दिवस* मनाया गया यह दिवस प्रत्येक वर्ष बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है क्योंकि एन. सी. सी देश का सबसे बड़ा वर्दी धारी संगठन है राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स की स्थापना 16 जुलाई 1948 को हुई थी इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में चरित्र, भाईचारा, सेवा के आदर्श और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर व प्रधानाचार्य ने सभी कैडेट्स को देश के प्रति देश प्रेम एकता और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया और कैडेटस को मोटीवेट किया। इस उपलक्ष में सभी कडेट्स ने मार्च पास्ट किया और पोस्टर बनाये।
इस दिवस की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने केक काटकर की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वी के अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह, प्रशासक शुभम अग्रवाल, एन सी सी अधिकारी मोनिका राजपूत व रिजवान अहमद मौजूद थे।

Subscribe to my channel