अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा। बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ निरंतर हो रहीं घटनाएं, पूरे हिंदू समाज को आतंकित कर रही हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा के उपरांत बांग्लादेश भी अब पाकिस्तान की राह पर हिंदुओं के साथ आतंकी, जिहादी, व्यवहार अपना रहा है। सत्ता परिवर्तन के प्रयास बांग्लादेश को इस्लामी जिहाद की ओर निरंतर बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वर्तमान की कार्यवाहक सरकार बांग्लादेश के हिंदुओं को निरंतर प्रताड़ित कर रही है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हिंदू बहन बेटियों के साथ अत्याचार, बलात्कार व अपहरण की घटनाएं निरंतर हो रही हैं। हिंदू समाज की आस्था के स्थलों को, धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। संत समाज को जेल में डालने का कार्य बांग्लादेश की सरकार कर रही है। इस दौरान भगवान सिंह बुंदेला प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, अभिषेक पांडे प्रांत मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, दिनेश साहू जिला महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, गौरव शर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, शंकर चंदेल जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, संतोष शुक्ला जिला मंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बलराम पचौरी जिला मीडिया प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, दिनेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, कमलेश सोनी जिला मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, सनराज यादव नगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, एवं सम्मानित पदाधिकारी सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकार बलराम पचौरी ललितपुर 8765482975