खाद के लिए दर-दर भटक रहे है किसान, उर्वरक विभाग बना है अनजान
खाद के लिए दर-दर भटक रहे है किसान, उर्वरक विभाग बना है अनजान

*खाद के लिए दर-दर भटक रहे है किसान, उर्वरक विभाग बना है अनजान*
*किसान सेवा सहकारी समिति में डीएपी व एनपीके उपलब्ध नही,*
ब्यूरो रिपोर्ट सईद अंसारी
कुकरा खीरी। कुकरा टाउन की किसान सेवा सहकारी समिति में डीएपी व एनपीके उपलब्ध नही,
खाद के लिए दर-दर भटक रहे है किसान, उर्वरक विभाग बना है अनजान।
भाजपा की दौरे हुकूमत में डीएपी व एनपीके खाद की किल्लत किसानों के लिए बनी ज़िल्लत क़स्बा कुकरा की किसान सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत दस ग्राम पंचायतों में भारी संख्या में किसान गेहूं,गन्ना,मटर,मसूर,आलू,आदि फसलों की बुबाई करने के लिए यूरिया,पोटीसियम,ज़ाईम,नैनो यूरिया,नैनो डीएपी,एनपीके 123216,इफको एनपीके2020013,के अतिरिक्त डीएपी उर्वरक खाद की जरूरत किसानों को बुबाई से लेकर सिचाई गोड़ाई के बाद फसल के अंतिम छडों तक जरूरत पड़ती है।
समिति पर रवी की फसलों के मौसम में बुबाई के लिए डीएपी व एनपीके खाद का कुकरा की समिति पर उपलब्ध ना होना किसानों के लिए श्राफ के समान है।
वर्जन-कुकरा टाउन किसान सेवा सहकारी समिति के एम डी अमित वर्मा का कहना है डीएपी रवी के मौसम में नही आई है,एनपीके123216, 17नवम्बर से नही है इफको एनपीके2020013 को किसानों को उपलब्ध कराने के लिए सम्बन्धित को चेक भेज दिया है।
बयान-कुकरा के किसान रज़ा मोहम्मद खान का कहना है कुकरा किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी व एनपीके खाद का उपलब्ध ना होना किसानों के लिए यह चिंता का विषय है।
बयान-किसान ताहिर खान का कहना है गेंहू,गन्ना,मसूर,आलू,मटर की फसलों में बुवाई के लिए डीएपी व एनपीके खाद के लिए दर-दर भटक रहा हूं शासन को संज्ञान लेना चाहिए।
बयान- किसान मईनुद्दीन खान का कहना है कि कुकरा समिति के अतिरिक्त अन्य खाद कि दुकानों पर डीएपी व एनपीके जैसी बेशकीमती खाद उपलब्ध होना समिति से जुड़े किसानों के लिए सौतेलापन है।
बयान- हज़रतपुर के किसान हरजिन्दर सिंह का कहना है की प्राइवेट दुकानों पर डीएपी व एनपीके खाद उपलब्ध हैँ जबकी कुकरा समिति पर डीएपी का ना मिलना विभाग पर सवालिया निशान लगने के समान है।

Subscribe to my channel