दोआबा में गन्ना खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 70 हजार कुंतल की तौल

दोआबा में गन्ना खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 70 हजार कुंतल की तौल

दोआबा में गन्ना खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 70 हजार कुंतल की तौल
फतेहपुर। हैदरगढ़ चीनी मिल द्वारा गन्ना खरीदी की शुरुआत के साथ गन्ना केंद्रों में कांटा संचालित हो चुके है लेकिन लक्ष्य, मूल्य तय ना होने पर किसान इंतजार कर रहे है। एक दर्जन केंद्रों में तकरीबन 70 हजार कुंतल की तौल हो चुकी है।हालांकि किसान केंद्रों में प्रक्रियाओं की जानकारी लेने को पहुंच रहे है। जनपद में गन्ना खरीद को खजुहा, नसेनिया, गोपालगंज, सठीगवा, जोनिहा, फतेहपुर, अइमापुर, सैदनपुर, धाता ए, धाता बी, धाता सी सहित एक दर्जन गन्ना केंद्रों में कांटा संचालित हो चुके है। जहां पर गन्ना किसानों का जमावड़ा लगने लगा है और अब तक धीमी रफ्तार के साथ कुल 70 हजार कुंतल की तौल हो चुकी है। चीनी मिल के द्वारा अभी तक मूल्य निर्धारित ना किए जाने से किसान असमंजस में पड़ा है। कारणवश किसान केंद्रों में पहुंचकर प्रभारियों से भाव के अलावा तौल व भुगतान प्रक्रिया संबंधी जानकारी हासिल करने पहुंच रहे है। बुधवार को खजुहा के केंद्र में किसान अपना गन्ना लेकर पहुंचे और तौल कराई। किसानों ने बताया कि खेतों में गन्ना अभी खड़ा है। कटाई के बाद केंद्र पहुंचेगा लेकिन पुराने भाव के मुताबिक तौल होने से असमंजस में है। मूल्य निर्धारित होने पर तौल कराई जाएगी। वहीं मंडी सचिव आनंद शुक्ला ने बताया कि पुरानी प्रक्रियाओं के आधार पर तौल शुरू है। जिले में अब तक 70 हजार कुंतल की तौल हो चुकी है। जल्द ही तौल की रफ्तार बढ़ेगी।