इटावा में छात्रों को बताए सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम इटावा
इटावा में छात्रों को बताए सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम इटावा

इटावा में छात्रों को बताए सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम इटावा। लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में यातायात माह के अंतर्गत यातायात गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों तथा सड़क दुघटनाओं के बारे बताया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि कभी भी नाबालिग को दोपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाए, दोपहिया वाहन को हेलमेट लगाकर चलाए, तीन सवारी न बैठाए, किसी वाहन को निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में न चलाएं दुर्घटना बाहुल्य स्थान में अपने वाहन को बहुत ही सावधानी एवं कम गति में चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष एक लाख सात हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु को प्राप्त होते हैं सबसे अधिक युवा दोपहिया वाहन से दुर्घटना ग्रस्त होते हैं। इस दौरान उपप्रधानाचार्य मंजुलता ,चीफ प्रॉक्टर प्रताप नारायण तिवारी ,कुमकुम पांडेय , किरन शर्मा ,शिव शंकर यादव , हेमचंद , अशोक शुक्ला , मुकेश कुमार , करुणा शंकर शुक्ला , संजय कुमार दुबे ,योगेन्द्र कुशवाहा मौजूद रहा। ट्रैफिक विभाग के दीवान मनोज कुमार , दुर्गेश कुमार ने भी छात्रों को यातायात नियमों के बारे में बताया। आभार कालेज की उपप्रधानाचार्यं मंजूलता ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन उपसचिव राजू दुबे ने व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजकुमार ने किया

Subscribe to my channel