खतियान मोहल्ला स्थित सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल में नारी सशक्तिकरण हेतु आठ दिवसीय सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन कैंप का समापन समारोह बहुत ही धूमधाम से आराध्या वूमेन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ
खतियान मोहल्ला स्थित सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल में नारी सशक्तिकरण हेतु आठ दिवसीय सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन कैंप का समापन समारोह बहुत ही धूमधाम से आराध्या वूमेन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ

संभल।खतियान मोहल्ला स्थित सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल में नारी सशक्तिकरण हेतु आठ दिवसीय सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन कैंप का समापन समारोह बहुत ही धूमधाम से आराध्या वूमेन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ।
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल
संभल।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस. एच .ओ श्रीमती रश्मी मलिक रहीं । शिविर में बच्चियों ने सिलाई कला एवं सौंदर्य कला हेतु सेल्फ मेकअप कोर्स कराया गया। बच्चों ने बड़ी ही मनभावन ढंग से नृत्य ,गान इत्यादि की प्रस्तुतियां प्रदान की। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम अरोड़ा ने कहा कि नारियों को सशक्त बनाना हमारी संस्था का उद्देश्य है हम निरंतर इसके लिए प्रयासरत है। प्रधानाध्यापिका डॉ दुर्गा टंडन ने कहा महिला सशक्तिकरण का मतलब है महिलाओं को उनके अधिकारों की रक्षा करके सशक्त बनाना और किसी भी तरह के आपराधिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना। उनका आर्थिक रूप से सबल बनाना ताकि वह बराबर की भागीदारी सुनिश्चित कर सकें एवं बराबर का सम्मान प्राप्त कर सकें। महिला सशक्तिकरण राष्ट्र के विकास का द्वार है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रश्मि मलिक ने कहा कि बेटियों को साइबर क्राइम से अलर्ट रहना चाहिए और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करना चाहिए। कार्यक्रम में
बेटियों ने भारतीय परम्परागत परिधानों को धारण कर सभी का मन मोहा। सभी बच्चों को बिस्किट, चिप्स, केले , उत्तर पुस्तिकाएं इत्यादि जरूर का सामान वितरित किया गया। सरिता सक्सेना एवं मीनू आहूजा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।अनु गांधी, सरिता सक्सेना, पूनम अरोड़ा, दुर्गा टंडन,मीनू आहूजा , रेखा रस्तोगी,वर्षा, जसुमति आदि समिति के सदस्य एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Subscribe to my channel