एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलों का आयोजन 29 नवंबर 2024 से शुभारंभ
एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलों का आयोजन 29 नवंबर 2024 से शुभारंभ

*एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलों का आयोजन 29 नवंबर 2024 से शुभारंभ*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
बुलंदशहर/गुलावठी
एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लाला सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया। जोकि प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाते हैं। यह खेल 29 नवंबर 2024 से 01 दिसम्बर 2024 तक चलेंगे।
आज क्रिकेट व रिक्रिएशन खेलों का आयोजन किया गया। जिसमे फाइनल मैच रानी लक्ष्मीबाई व चंद्रशेखर आजाद हाउस के बीच हुआ। फाइनल जीत रानी लक्ष्मीबाई की रही। और रिक्रिएशन खेलों में सुभाष चंद्र बोस हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वी के अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह, प्रशासक शुभम अग्रवाल, संजय आनंद (क्रिकेट अकादमी डायरेक्टर), कबड्डी कोच धर्मेंद्र सिंह बॉक्सिंग कोच वर्षा रानी, रिज़वान अहमद व मोनिका राजपूत मौजूद रहे।
स्कूल में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक ने खेलों की रोमांच का भरपूर आनंद लिया। जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel