मोरना में शराबियों ने मचाया उत्पात, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
मोरना में शराबियों ने मचाया उत्पात, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

मोरना में शराबियों ने मचाया उत्पात, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
मोरना :—–देर शाम मोरना कस्बे के मुख्य मार्ग पर शराबियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। घटना से परिवार में दहशत बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात हमलावरो के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी महिला रानी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका मकान जानसठ मार्ग पर अंग्रेजी शराब ठेके के सामने है गुरुवार की देर रात घर सामने कुछ अज्ञात लोग मूत्र विसर्जन कर रहे थे।उसके पुत्र ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए चले गए।कुछ देर बाद आरोपी असलाह लेकर आ धमके और गाली गलौज करते हुए मकान की ओर चार से पांच राउंड फायर झोंक दिये।फायरिंग की आवाज़ से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की व मौके से खोखा कारतूस बरामद किये।सुबह सवेरे इधर उधर पड़े खोका कारतूस को पीड़ित ने एकत्र किये। मकान पर फायरिंग की घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel