पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में जुटे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में जुटे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में जुटे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी

 

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ पीड़ितों की आवाज लगातार उठा रहे हैं। दीपावली पर्व के दौरान नई मंडी में एक विधवा महिला के साथ हुई घटना में वो पूरी टीम के साथ पीड़ित पक्ष के साथ मजबूती से खड़े नजर आये तो अब भी वो महिला को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में की गई कार्यवाही पर मनीष चौधरी ने पीड़ित पक्ष महिला की जमानत खुद कराई और भरोसा दिलाया कि वो इस लड़ाई में अंत तक उनके साथ खड़े हैं।

प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि दीपावली के समय नई मंडी में स्थित मिठाई की दुकान को लेकर एक मामला हो गया था। इसको लेकर पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। प्रकरण में आज पुलिस के माध्यम से दोनों पार्टियों को मुचलका पाबंद कराया गया है। हमारी पूरी टीम पीड़ित महिला के साथ है। खुद मनीष चौधरी ने सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पीड़ित महिला और उनके पक्षकारों की जमानत ली। उन्होंने कहा कि हमें कानून पर पूरा विश्वास है। दुकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट जो निर्णय करेगा वो सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित महिला की सुरक्षा का प्रबंध किया जाये। इस दौरान उनकी टीम से संस्था के राष्ट्रीय महासचिव फैजुर रहमान, राष्ट्रीय सचिव एवं भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी भी मौजूद रहे। महिला व उनके परिजनों ने भी समाजसेवी टीम का आभार जताया है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बता दें कि महिला रेनु जिन्दल पत्नी स्व. पवन कुमार निवासी पटेलनगर गऊशाला रोड ने दीपावली के दौरान हुए मामले के बाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति के दादा के पास करीब 100 साल पूर्व वकील रोड पर स्थित हेतराम स्वीट्स के नाम से है। यह दुकान तभी से उनके परिवार के लोगों के पास रही है। इस पर उनके पति पवन कुमार मिठाई बनाकर बेचने का काम करते रहे। 18 दिसम्बर 2023 को महिला के पति पवन की हार्ट अटैक से आकस्मिक मौत हो गई तो महिला पर अपनी तीनों पुत्रियों और परिवार को पालने की जिम्मेदारी आ गई। वो अपनी तीनों पुत्रियों और भाई अनुरूप के साथ इस दुकान पर मिठाई और नमकीन बनाकर बेचते हुए आजीविका चला रही है। दुकान मालिक रमेश कपूर के साथ उनका कोर्ट केस चल रहा था, जिसमें कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आने के बाद मालिक रमेश कपूर के साथ लिखित समझौता होने पर यह दुकान आठ अपै्रल 2024 से उनके मालिकाना हक में आ गयी है। दीपावली का पर्व होने के कारण वो अपनी दुकान में मरम्मत और सफाई का कार्य करा रही थी, इसी बीच पडौसी नवीन गोयल पुत्र जयचंद गोयल वहां आया और गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि नवीन अपराधी किस्म का है और उनकी दुकान को अपना बताकर वो दुकान खाली कराने का दबाव बना रहा है। इसको लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है।