पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जाकर छात्राओं को किया गया जागरुक
पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जाकर छात्राओं को किया गया जागरुक

ललितपुर समाचार।
पचौरी पत्रकार।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जाकर छात्राओं को किया गया जागरुक।
पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर, मो0 मुश्ताक द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर में जाकर छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के दृष्टिगत शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पी०एम० स्वानिधि योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि के बारे में जानकारी दी गईं। 
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे में जागरूक किया गया।
शासन और पुलिस विभाग द्वारा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस दिनांक 03.10.2024 से मिशन शक्ति के तहत पंचम चरण का अभियान 90 दिवस तक चलाया जा रहा है, जिसमें निम्न 09 प्रकार के अभियान शामिल हैं- जिसमें 1. “ऑपरेशन गरुण” 2. “ऑपरेशन शील्ड” 3.“ऑपरेशन डेस्ट्राय” 4.“ऑपरेशन बचपन” 5.“ऑपरेशन खोज” 6. “ऑपरेशन मजनू” 7. “ऑपरेशन नशा मुक्ती” 8. “ऑपरेशन रक्षा” 9. “ऑपरेशन ईगल”शामिल हैं, के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।
किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। आप अपनी समस्या 112 पर बता सकते हैं ।
साइबर अपराधों के अन्तर्गत फ्राड काल, फाइनेंशियल फ्राड, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षा के सम्बन्ध में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा उच्च शिक्षा पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया ।
दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित व्यक्ति की मदद करने में उपचार व पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।
छात्राओं को बैड टच व गुड टच के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।
सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न डालें तथा शेयर न करें और न ही उस पर कोई कॉमेंट करें। संवाददाता बलराम पचौरी ललितपुर 8765482975

Subscribe to my channel