एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की अनोखी पहल अब ग्रामो में जाकर आमजन की समस्याएं जन चौपाल लगाकर होगी निस्तारित

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की अनोखी पहल अब ग्रामो में जाकर आमजन की समस्याएं जन चौपाल लगाकर होगी निस्तारित

*एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की अनोखी पहल अब ग्रामो में जाकर आमजन की समस्याएं जन चौपाल लगाकर होगी निस्तारित*

 

 

मुज़फ्फरनगर एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने अनोखी पहल की है एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने ग्रामों से आने वाली आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब अधिकारियों/कर्मचारियों को ग्रामों में जाकर आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने के लिखित आदेश कर दिए हैं। जहां इस अनोखी पहल से ग्राम में आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण होगा वही लोगों को तहसील,थानों, ब्लॉकों आदि के चक्कर भी नही लगाने पड़ेंगे। एसडीएम खतौली ने एक ऐसा आदेश किया है जिससे खतौली तहसील के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ उठी है एसडीएम ने स्वयं, तहसीलदार खतौली, नायब तहसीलदार खतौली व नायब तहसीलदार मंसूरपुर सभी को ग्राम आवंटित कर दिए है सभी अधिकारीगण एसडीएम द्वारा आवंटित ग्राम में जाकर जन चौपाल का आयोजन करेंगे। उस जन चौपाल में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में पंजीकृत कर नियमानुसार समस्याओं का मौके पर यथासंभव निस्तारण/समाधान कराने के आदेश पारित किए हैं जिससे अधिक से अधिक आमजन की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही होगा।।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने बताया कि जन चौपाल का आयोजन करने के आदेश किए गए जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को गांव आवंटित किए गए हैं उक्त अधिकारीगण गांव में जाकर सार्वजनिक स्थान पर जन चौपाल/कैम्प का आयोजन करेंगे जिसमें आमजन की समस्याओं का निस्तारण मौके पर करेंगे उक्त चौपाल में जो भी शिकायतें प्राप्त होगी उसे रजिस्टर में पंजीकृत करेंगे तथा उनका मौके पर नियमानुसार यथासंभव समाधान/ निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे एवं आवेदकों के द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर उसी दिन शाम को तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या सहित एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा उक्त अधिकारीगण उसी दिन शाम को यह रिपोर्ट भी पृथक पृथक देंगे की कितनी शिकायत प्राप्त हुई है कितने का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। इसी के साथ- साथ-साथ खतौनी में भी किसी भी प्रकार की क्लेरिकल (अंश, नाम आदि) की समस्याओं का भी नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे।