एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लगातार चल रहे खेलों की श्रृंखला में कबड्डी का जोरदार मुकाबला हुआ
एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लगातार चल रहे खेलों की श्रृंखला में कबड्डी का जोरदार मुकाबला हुआ

*एस सी ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लगातार चल रहे खेलों की श्रृंखला में कबड्डी का जोरदार मुकाबला हुआ*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीवअग्रवाल
बुलंदशहर/गुलावठी
वार्षिक खेलों की श्रृंखला में 2 दिसंबर 2024 को लगातार चल रहे खेलों में कबड्डी का जोरदार मुकाबला हुआ। यह प्रतियोगिता तीन दिसम्बर 2024 तक चलेगी। कबड्डी में आज पहला मैच रानी लक्ष्मीबाई (कैप्टेन)-रितिक व सुभाष चंद्र बोस (कैप्टन)-चिराग के बीच हुआ, जिसमें *सुभाष चंद्र बोस हाउस विजयी
रहा*। दूसरे मैच में सुभाष चंद्र बोस (कैप्टन)-चिराग व चंद्रशेखर आजाद हाउस (कैप्टन)-ध्रुव शर्मा के बीच हुआ जिसमें फाइनल मुकाबले में चंद्रशेखर आजाद हाउस ने बाजी मारी, विजयी टीम के खिलाड़ी रितिक, शिवांग, दक्ष सिरोही, सुधांशु, आदित्य यादव, हनी
तेवतिया, रिहान आदि थे। इस खास मौके पर स्कूल के चेयरमैन वी के अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह, प्रशासक शुभम अग्रवाल,
प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, कबड्डी कोच धर्मेंद्र सिंह, बॉक्सिंग कोच वर्षा रानी,खो-खो कोच रिजवान अहमद, क्रिकेट कोच संजय सिंह व सभी अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Subscribe to my channel