कालागढ़ के जंगलो के पास बहुत सी ऐसी जगह है घूमने की जो कहीं दर्ज नहीं है…..

कालागढ़ के जंगलो के पास बहुत सी ऐसी जगह है घूमने की जो कहीं दर्ज नहीं है….. कालागढ़ एक ऐसा टाइगर रिज़र्व है जिसमे पहाड़ी और समतल मैदान का मिश्रण है #kalagarh बादलो की नदी और आपके कमरे को चूमते बादल…. काफी लोग जानते है कि कोर्बेट का घना जंगल बहुत दूर तक फैला है , और इसका एक हिस्सा अभी भी अनछुआ है ” कालागढ़ ” ! यहाँ के जंगल में एक ऐसा नशा है जो आपको बार बार आने की मजबूर करेगा। कई कई किलो मीटर तक आपको जंगल मे ही गाड़ी चलानी होती है । आपको वह सब कुछ मिलेगा यहाँ , नदी झरने पहाड़ जंगल घाटी सब…. और यहाँ की एक पहाड़ की चोटी पर एक रिसार्ट बना है जिसका 4 किलोमीटर का रास्ता वकिये आपके जहन में डर के साथ रोमांच भर देगा , धीरे धीरे आप छोटी पर पहुचते जाओगे , जो फल हम बाजार में देखते है वह आपको आपके रूम के बाहर दिख जायेगें , चिड़ियों की बहुत सी प्रजाति यहाँ दिखेगी, दूर दिखता ढिकाला का जंगल व कालागढ़ डैम… और वाइल्डलाइफ अगर बात की जाए तो…. रात को हिरण तो आपके यहाँ कमरे तक के बाहर आ जाते है ….कमाल का है यह रिसोर्ट । यहाँ आकर आपको वकिये लगेगा के वकिये यह ” वन में वास ” सा है ।

Subscribe to my channel