डी एस पब्लिक स्कूल की वंशिका पंवार का नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

डी एस पब्लिक स्कूल की वंशिका पंवार का नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

————————————
डी एस पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा वंशिका पंवार ने स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बहुत ही शानदार क्वालीफाई किया है। बागपत में 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित हुई इस स्टेट लेवल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में वंशिका ने ट्रायल एवं फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मैच 6-0 से जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वंशिका ने बताया कि नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में मार्च के महीने में किया जाएगा।ग्रामीण अंचल से जुड़ी हुई पीनना गांव की निवासी वंशिका ग्रेपलिंग के साथ-साथ जूड़ो की भी बेहतरीन खिलाड़ी है। वंशिका ने हाल ही में अंडर 22 वर्ग में जूनियर जिला जूड़ो टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर नॉर्थ जोन के लिए भी क्वालीफाई किया है। वंशिका नॉर्थ जोन के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में कल से होने वाली प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर रही है। वंशिका के साथ-साथ ही वंशिका के दो छोटे भाई अर्णव चौधरी एवं विवान चौधरी भी जूड़ों के बेहतरीन खिलाड़ी हैं । विवान एवं अर्णव भी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर जिला जूड़ो टूर्नामेंट में अंडर 15 में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। विद्यालय पहुंचने पर एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोषजैन, प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने वंशिका एवं विवान तथा अर्पण की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों बच्चों को उनकी सफलता की बधाई दी। प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने वंशिका एवं विवान तथा अर्पण को उनकी शानदार सफलता की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा से विद्यालय का नाम ना केवल जनपद बल्कि प्रदेश स्तर तक रोशन किया है। उन्होंने वंशिका को ग्रेपलिंग नेशनल चैंपियनशिप में शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। वंशिका ने बताया वह खेलों के क्षेत्र में देश के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। जिसके लिए वह नियमित रूप से कड़ी मेहनत कर रही है।