स्वच्छ बसंत अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गुलावठी द्वारा शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया गया

स्वच्छ बसंत अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गुलावठी द्वारा शहीद स्मारक पर पौधारोपण किया गया

ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
स्वच्छ बसंत अभियान के अंतर्गत एनजीओ श्रद्धा ग्रुप ने नगर पालिका परिषद के द्वारा व नगर पालिका परिषद गुलावती अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के साथ शहीद स्मारक पर पौधारोपण किये।
एनजीओ श्रद्धा ग्रुप की अध्यक्ष एकता गर्ग ने बताया पौधे, वृक्ष, हरियाली हमारे जीवन के लिए जीवन के लिए अमृत में रूप में है, जो हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी हमें जरूर करनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर वृक्षारोपण करते रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी निहारिकाचौहान, एनजीओ अध्यक्ष श्रद्धा ग्रुप– एकता गर्ग, ज्योति गर्ग, संगीता सिंघल, रीता भारद्वाज, संगीता गर्ग, रिचा, आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel