कस्बा स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित श्री मद भागवत कथा महोत्सव में भागवत प्रवक्ता आचार्य यतेंद्र बल्लभ जी का स्वागत करते ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर आदि लोग

फोटो – कस्बा स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित श्री मद भागवत कथा महोत्सव में भागवत प्रवक्ता आचार्य यतेंद्र बल्लभ जी का स्वागत करते ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर आदि लोग

श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में गिर्राज जी के सजाए छप्पन भोग, भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

बलदेव – कस्बा पुराना बस स्टैंड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में गिरिराज पूजन के अवसर पर छप्पन भोग सजाए गए। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पांचवे दिन गिर्राज पूजन किया गया। व्यास पीठ से प्रवचन कर रहे आचार्य यतेंद्र बल्लभ शास्त्री ने अपने श्रीमुख से गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई। जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने बाल कृष्ण की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन करने के पश्चात गोवर्धन पूजा एवं इन्द्र के मान मर्दन की दिव्य कथा विस्तार से सुनाई। इस अवसर पर भगवान गिरिराज जी महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराये गये। उन्होंने यह भी बताया कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिन्दू परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गोवर्धन भगवान की पूजा सभी भक्तों को आचार्य द्वारा विधि विधान से कराई गई। कथा व्यास ने अपने सुरीले कंठ से संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे वीर नांप मानै मेरो मनुवा, श्री गोवर्धन महाराज-महाराज तिहारे माथे मुकुट विराज रयौ आदि अनेकों मनमोहक भजन सुनाकर भक्तों को झूमने एवं नृत्य करने को विवश कर दिया। छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरित कराया गया। भागवत प्रवक्ता का ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने माल्यार्पण व पटुका पहनाकर स्वागत किया। भगवान गिर्राज जी मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कृष्ण भगवान माखन मिश्री चोरी आदि की झांकियां प्रस्तुति कर मनमोह लिया। कृष्ण भगवान द्वारा माखन मटकी फोड़ प्रस्तुति दी गई। गोवर्धन पूजन कर व्यासपीठ की परीक्षित राजीव उपाध्याय व शिवानी उपाध्याय ने आरती उतारी। इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज कमल सिंह यादव, सुनील कुमार उपाध्याय, श्री कांत उपमन्यु, भाकियू चढूनी नगर अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, राजेश पाठक, सुरेंद्र चौधरी, सुरेश अग्रवाल, सतीश बंसल, मुनिया शर्मा, ब्रजेश पांडेय, गोकुलेश पांडेय, कन्हैया पांडेय, राजकुमार अग्रवाल, सुसेंद्र मित्तल, मयंक बंसल आदि लोग मौजूद रहे।