नहर झाल पर बहता मिला युवक का शव,शिनाख्त मे जुटी पुलिस

नहर झाल पर बहता मिला युवक का शव,शिनाख्त मे जुटी पुलिस

भोपा :—-निरगाजनी गंग नहर झाल पर युवक का शव बहता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर हुलिया दर्ज किया व पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के मोर्चरी भिजवाया।पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी गंग नहर झाल पर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बीच वाली नहर मे एक शव को बहते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे निरगाजनी झाल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवपाल सिंह ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर हुलिया दर्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की शव किसी नवयुवक का प्रतीत होता है। जो साधारण गर्म कपड़े पहने था ।शरीर पर कोई घाव आदि नहीं था।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया व अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये हैं। वहीं नवयुवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी व्याप्त है।