बिजनौर अधिकारियो ने शुकदेव आश्रम मे लिया संतो का आशीर्वाद

बिजनौर अधिकारियो ने शुकदेव आश्रम मे लिया संतो का आशीर्वाद
मोरना:–शुकदेव आश्रम मे पहुंचे बिजनौर एस डी एम ने बेटी के जन्मदिन एवं जिला ऑडिट अधिकारी अपने जन्मदिन के अवसर पर भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान दोनों अधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
मुजफ्फरनगर जनपद के महाबलीपुर की बेटी रीतू चौधरी बिजनौर जनपद में उपजिलाधिकारी हैं ।तथा उनके पति जिला ऑडिट अधिकारी शुभम भी बिजनोर जनपद में तैनात है।उपजिलाधिकारी ऋतु चौधरी ने बेटी के जन्मदिन एवं जिला ऑडिट अधिकारी शुभम ने अपने जन्मदिन के अवसर परिवार के सदस्यों भतीजी वानीव भतीजे वर्णित के साथ,श्री शुकदेव आश्रम जाकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान दोनों अधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।उपजिलाधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि आज ही दिन उनका पीसीएस का रिजल्ट भी आया था।इसीलिए वह परिवार के साथ शुकतीर्थ आशीर्वाद लेने पहुंचे साथ ही, उन्होंने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की और तीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Subscribe to my channel