भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की हुई महापंचायत

ब्यूरो रिपोर्ट नितीश मलिक

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की हुई महापंचायत ।
सरकार पर जमकर बरसे राकेश टिकैत । सरकार किसानो की जमीन छीन लेगी ।
मुजफ्फरनगर । आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मुजफ्फरनगर की कूकड़ा मंडी मे एक विशाल पंचायत का आयोजन किया जिसमे पूरे जनपद के किसानो ने बड़ी हिस्सेदारी दिखाई । किसान गाड़ियो और ट्रेक्टरों पर बड़ी संख्या मे पंचायत स्थल पहुंचे । इस पंचायत के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जबर्दस्त इंतजाम किए थे । पंचायत मे जनपद के अतिरिक्त दूसरे मंडलो के पदाधिकारियों तथा संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ घटक संगठनो ने भी शिरकत की।
राकेश टिकैत ने खुद इस पंचायत की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होने गाँव गाँव जाकर पंचायत की सफलता सुनिश्चित करने की कोशिश की। आज भी पंचायत स्थल पर वह सवेरे से डटे हुए थे जबकि उनके बड़े भाई और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष नरेश टिकैत बहुत देर से पंचायत मे पहुंचे ।
पंचायत के मंच पर नरेश टिकैत, राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा के अतिरिक्त सयुंक्त मोर्चा के पदाधिकारी भी मोजूद रहे। मंच से सभी वक्ताओ ने सरकार् पर निशाना साधा । गन्ना मूल्य , बिजली, आवारा पशु आदि मुख्य बिन्दु रहे ।
पंचायत मे 8 बिन्दु मांग पत्र प्रस्ताव पारित किया जिसको केंद्र व राज्य सरकारो के पास भेजा जाएगा। इन प्रस्तावो मे गन्ना मूल्य घोषणा, व्यापक ऋण माफी, एमएसपी गारंटी कानून, एनजीटी व जीएसटी मुक्त खेती, विद्युत व संस्था निजीकरन, जेनेटिकली मोडीफ़ाइड बीज, भूमि अधिग्रहण आदि रहे।