ग्राम अवैरनी ने अवैध रूप से कब्जाई सरकारी भूमि की पैमाईश करते उपजिलाधिकारी आदेश कुमार एवं राजस्व टीम

फोटो – ग्राम अवैरनी ने अवैध रूप से कब्जाई सरकारी भूमि की पैमाईश करते उपजिलाधिकारी आदेश कुमार एवं राजस्व टीम

 

एसडीएम ने अवैरनी में साढ़े पांच हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया

स्थानीय निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर लिया संज्ञान

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मथुरा। बलदेव के ग्राम नगला उदय सिंह भाग अवैरनी में उपजिलाधिकारी ने एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पैमाईश करवाकर अवैध रूप से कब्जाई करीब साढ़े पांच हेक्टेयर जमीन और उस पर उगाई गई गेहूं और सरसों की फसल सहित कब्जा मुक्त करा कर ग्राम पंचायत अवैरनी को सौंपी। उप जिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने बताया कि नगला उदय सिंह भाग ग्राम अवैरनी के निवासी दर्शन सिंह ने ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की लिखित रूप से शिकायत की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम द्वारा पैमाइस की गई। पैमाईश में करीब साढ़े पांच एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती कर गेहूं और सरसों की फसल उगाना पाया गया।जिसे मुक्त कराने के लिए उपजिलाधिकारी आदेश कुमार दो नायब तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक, दस लेखपाल एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी आदेश कुमार ने भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम पंचायत को सौंप दी और बताया कि जल्द ही उगी हुई फसल को कटवाने के लिए नीलामी की जाएगी ।