जॉइंट कमिश्नर जीएसटी सिद्धेश दीक्षित जी से व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने को वार्ता

जॉइंट कमिश्नर जीएसटी सिद्धेश दीक्षित जी से व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने को वार्ता
मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल।
आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों ने जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर श्री सिद्धेश दीक्षित से वार्ता कर निचले अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर नाराज़गी जताई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल व नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि छोटा व मंझोला व्यापारी बड़ी कठिनाई से अपना काम चला पा रहा है, छोटी बातों पर परेशान न किया जाए, यदि व्यापार ही नहीं रहेगा तो विभाग क्या करेगा। क्लेरिकल ग़लती पर भी उत्पीड़न बन्द करने की रखी मांग।
वार्ता में अशोक कंसल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी ज़िला महामंत्री, प्रवीण खेड़ा नगर महामंत्री, सुलखान सिंह नामधारी संरक्षक, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।
✍️
अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष

Subscribe to my channel