पीएम श्री विद्यालय भोकरहेडी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

पीएम श्री विद्यालय भोकरहेडी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

मोरना – कस्बा भोकरहेडी स्थित पीएम श्री विद्यालय नं0 5 का वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि बीएसए संदीप कुमार व नगर चेयरमैन सरला देवी ने खेल प्रतियोगिताओं के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीएसए संदीप कुमार व नगर चेयरमैन सरला देवी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 2022 में पीएम श्री योजना का शुभारम्भ किया गया था। सरकार द्वारा 14500 स्कूलों को योजना के तहत इन स्कूलों को मॉडर्न तकनीक के तहत बनाया जाएगा, जिससे सरकारी स्कूल के छात्र आधुनिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इसमें भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। क्लास रूम को बेहतर तरीके से बनाया जाएगा तथा लैबोरेट्री की व्यवस्था की जाएगी। नगर चेयरमैन सरला देवी ने कहा कि कस्बे में शिक्षा के विकास को लेकर प्रयासरत हैं। स्कूल कॉलेज में शिक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जानकी, खुशी ने सरस्वती वंदना, प्रीति ने स्वागत गान, काजल, साक्षी, संध्या, गरिमा, उर्वशी, लविशा, दिव्यांशी ने माणी सी उम्र, गंगा, प्रिया ने आदि योग नृत्य, सनाया ने शाम हो गयी मां, गंगा ने जिस देश में गंगा रहता है गानों पर सुन्दर प्रस्तुति दी। वहीं 50 मीटर बालिका दौड प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, ज्योति द्वितीय, बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, मयंक द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग में देव प्रथम, अरूण द्वितीय, गोला फेंक में अमन प्रथम व देव द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बीआरसी महमूदुल हसन, एआरपी सुरेश कुमार, प्रधानाध्यापिका आभा शर्मा, सहायक अध्यापिका लविशा रानी, प्रवेश देवी, रेणू धीमान, दीपक कुमार, सचिन कुमार वामन, वार्ड सभासद मुस्तकीम, मौ. इरफान, मशरूफ राव, हरपाल, अजय कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel