बाबूराम प्रेमराज सिंह कान्वेंट स्कूल बहरौली तहरपुर मैं विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया

बाबूराम प्रेमराज सिंह कान्वेंट स्कूल बहरौली तहरपुर मैं विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल
संभल थाना बहजोई क्षेत्र के बाबूराम प्रेमराज सिंह कान्वेंट स्कूल बहरौली ताहरपुर में आज दूसरा बैच विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधालय के अध्यक्ष बाबूराम सिंह जी, प्रबंधक श्री चन्द्रभान सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री जसवीर सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री बृहमपाल सिंह जी समस्त शिक्षक बन्धु एवं अतिथियों ने मां सरस्वती को पुष्प श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य
प्रेमपाल सिंह भारती ने कक्षा 12 के छात्र -छात्राओं को विदाई देने के उद्देश्य से हुए हैं। इस समारोह के जरिए परीक्षा में पूर्ण लगन और अच्छे अंक लाने विद्यालय और मां-बाप का नाम रोशन करने और उन्हें आगे आने वाले समय में बेहतर जिंदगी के लिए मंगल कामना की । विधालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता श्री हरेंद्र कुमार जी ने बच्चों को समझाते हुए अपनी कामयाबी हासिल करने को प्रेरित किया बाद में श्री अक्षित जी ने कहा कि आपको अपनी जिंदगी में बहुत कुछ करके दिखाना है बात रखी और कक्षा 12 की क्लास टीचर यशी जैन जी ने घड़ी की सुइयां चलती रहती हैं उदाहरण देते हुए कामयाबी हासिल करने को कहा प्रधानाचार्य जी ने सभी को शिक्षा का महत्व बताया और लक्ष्य को तय करना है विधालय को नई शिक्षा नीति 2020 तकनीक से सम्बंधित शिक्षण कार्य कराया जाएगा जो आप को कई किलोमीटर जाना पड़ता था।अब आपके क्षेत्र में अध्ययन संस्थान संचालित है।बाद में पत्रकार प्रेस सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय राघव जी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई दीं। प्रधानाचार्य जी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभी को पुरस्कृत किया एवं जलपान किया गया। और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक मनोरंजन भी किया गया। कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता श्री अमित राघव जी ने बच्चों अनुशासित किया एवं वे सभी प्रेरणा श्रोत भी रहे,विधालय के समस्त सम्मानित शिक्षक बन्धु उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel